हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर्व के अवसर पर गंगा घाट से लेकर गंगा नगरी की गलियों में होली का खुमार लोगों पर नजर आ रहा है। रविवार को गंगा सभा आरती समिति ने आरती स्थल पर प्राकृतिक रंगों से होली खेल स्वच्छता का संदेश दिया।
प्राकृतिक रंगों से होली खेलने के पश्चात आरती समिति के सदस्यों ने गंगा घाट पर आने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों को गंगा की स्वच्छता हेतु जागरूक किया। गंगा सभा आरती समिति के संचालक कपिल शर्मा ने इस दौरान कहा कि होली का पर्व सभी को समरसता व सामाजिक सौहार्द को बनाये रखने का संदेश देता है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि रंगो के इस त्योहार में हम सभी मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने में सहयोग कर अपना जितना हो सके योगदान दे कार्यक्रम में राधा कृष्ण, शिव पार्वती, अघोरी बाबा, हनुमान जी,की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं इस दौरान गंगा सभा आरती समिति अध्यक्ष अशोक नागर, महामंत्री विष्णु दत्त नागर, कोषाध्यक्ष संजय रस्तोगी, संचालक कपिल शर्मा,विनय मिश्रा,महंत सर्वेश्वरानंद सरस्वती, नन्द किशोर शर्मा, श्याम सुन्दर भारद्धाज, राकेश केवट,अशोक यादव,महेश बंसल, हेमंत गौड़, सभासद चिंटू गौड़, मनोज तिवारी,अनिल कोशिक, आदि भक्त लोग मौजूद रहे।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111




























