
गंगा उफान पर, फिलहाल मोटर बोट संचालन पर लगी रोक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते गंगा में तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में गंगा में मोटर बोट संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। आपको बताते चलें कि हरियाणा के झज्जर जिले के गांव झाड़ली का परिवार तीर्थ नगरी अपनी मां की अस्थि विसर्जन करने के लिए आया था। तेज बहाव के कारण मोटर बोट खंबे से टकराकर गंगा में पलट गई। हालांकि सभी का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया लेकिन ऐतियान के तौर पर गंगा में मोटर बोट के संचालन पर रोक लगा दी गई है। एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























