
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नमामि गंगे गंगा विचार मंच ने हर घर तिरंगा हर घाट तिरंगा अभियान को गति देते हुए जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़क्तेश्वर के ब्रजघाट में तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर गंगा तट भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर देशभक्ति के गीतों पर सभी जमकर झूमे। नमामि गंगे गंगा की जिला संयोजिका अलका निम ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को गति देते हुए संगठन तीर्थ नगरी पहुंचा। इस अवसर पर गंगा घाट तिरंगे के रंग में रंग गया। इस अवसर पर व्यापारियों, श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर अभियान में हिस्सा लिया और उन शहीदों को याद किया जिन्होंने देश को आजाद कराने में अपना बलिदान दिया। इस अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
इस दौरान नमामि गंगे गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक चंद्रप्रकाश चौहान, प्रदेश सह संयोजक रवि कटारिया, कपिल शर्मा, गंगा सभा आरती बृजघाट की टीम, गंगा प्रहरी अनुज त्यागी, बिट्टू त्यागी, अनिल सागर, ऋतिक त्यागी, विकास शर्मा, पूर्व संगठन मंत्री राहुल उपाध्याय, गीता उपाध्याय, गंगा भक्त रोबिन सिंह, करण सिंह, गंगा सेवक कुलदीप, अन्य राष्ट्रभक्त अनेक पदाधिकारी एवं गंगा प्रहरी, गंगा मित्र सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

































