हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। गढ़ में चिह्नित भूमि पर औद्योगिक गलियारे को बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गढ़ क्षेत्र में तीन गांव में 900 किसानों की 118 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा जिसके लिए 200 करोड़ रुपए मुआवजे का वितरण होगा।

आपको बता दें कि गांव बाहपुर ढेहरा, चचावली व बहना सदरपुर की जमीन पर औद्योगिक गलियारा बन रहा है। शासन ने फरवरी के पहले सप्ताह में 25 करोड रुपए और मार्च के पहले सप्ताह में 25 करोड़ रुपए जारी किए। शासन ने बैनामे की प्रक्रिया जल्द ही पूरी करने के निर्देश दिए है। अभी तक 20 किसानों ने 53 बैनामे करा लिए हैं। सरकार ने किसानों कों 7.42 करोड़ का मुआवजा दिया है। यहां करीब 900 किसानों की 118 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811


























