हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में आ रही समस्याओं के निपटारे के लिए एक टीम का गठन किया गया है जिससे गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में गति आ सके। टीम में छह लोगों को शामिल किया गया है जो हाइवे किनारे खड़े पेड़ों का कटान, बिजली लाइन न हटने, बिजली कनेक्शन विवाद, नलकूप, किसान की समस्याओं का निपटारा करेगी।
तहसीलदार सीमा सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में किसानों को भी समस्याएं आ रही हैं। ऐसे में समस्याओं के निपटारे के लिए टीम का गठन किया गया है जिसमें नायब तहसीलदार पवन कुमार, समस्त प्रभारी राजस्व निरीक्षक, आलोक यादव, राजू सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, राजकुमार लेखपाल को शामिल किया गया है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT





























