
गंगा ने खतरे के निशान को किया पार, डीएम व एसपी ने क्षेत्र का लिया जाएगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को बुधवार की दोपहर बाद पार कर गया। वहीं खादर क्षेत्र में भी एक से दो फीट तक पानी भर गया है। ऐसे में जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और एसपी कुंवर ज्ञानंज्य सिंह अधिकारियों के साथ बुधवार की देर शाम थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रांतर्गत पहुंचे जहां उन्होंने गंगा का जलस्तर बढ़ने के दृष्टिगत संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों/गांवों का भ्रमण/निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा ग्रामवासियों से संवाद कर सतर्क रहने, बच्चों व पशुओं को जलधाराओं से दूर रखने व आपात स्थिति में पुलिस-प्रशासन को सूचित करने हेतु सचेत किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
गंगा का जलस्तर बुधवार की दोपहर करीब 4 बजे 198.96 मीटर दर्ज किया गया लेकिन 4 बजे के बाद जलस्तर खतरे के निशान 198.99 को पार करते हुए 199.020 मीटर तक पहुंच गया। गढ़मुक्तेश्वर खादर क्षेत्र के गांव लठीरा, चक मढ़ेया, भगवंतपुर, गढ़ावली, इनायतपुर समेत अन्य गांव के संपर्क मार्ग और खेतों में पानी भर गया है। आपको बता दें कि उत्तरकाशी में बादल फटने, बिजनौर विराज से करीब दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के साथ-साथ हो रही बारिश के कारण गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अधिकारियों ने बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























