सड़क किनारे खड़े वाहनों से तेल उड़ाने वाला गिरोह थमा
हापुड सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना धौलाना पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल आदि चोरी करने वाले चार शातिर बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन सौ लीटर डीजल, तेल चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण ,घटना में इस्तेमाल कैंटर व तमंचा ,चाकू आदि बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि थाना धौलाना पुलिस गालंद नहर की पटरी पर गश्त कर रही थी कि चार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गये,जो वाहनों से डीजल उड़ाने वाले निकले।पकड़े गये बदमाश गांव देहरा के जान मौहम्मद, राहुल व इरफान उर्फ सोनू तथा थाना मसूरी के गांव निगरावटी का मौहम्मद जवारस है।पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 300 लीटर डीजल, तेल चोरी करने के उपकरण, घटना में प्रयुक्त कैन्टर व अवैध असलहा बरामद किया है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























