वाहनों से बैटरी उड़ाने वाला गैंग थमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल, बैटरी आदि सामान उड़ाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कैंटर, चार बैटरी, दो तमंचे कारतूस, 44 सौ रुपए नकद, चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस बछलौता नहर पुलिस के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने एक कैंटर को रोक कर उसकी जांच की तो पता चला कैंटर में सवार दो लोग वाहनों से डीजल, बैटरी आदि सामान चोरी करने वाले है। आरोपियों की पहचान थाना धौलाना के गांव ककराना के जितेंद्र व गांव भोजपुर के जाहिद उर्फ ठंडा के रुप में की गई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार बैटरी, बाल्टी, पाइप, कीप, कैंटर, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उनका गैंग हार्ईवे किनारे खड़े वाहनों, जनरेटरों आदि से तेल, बैटरी आदि चोरी कर बेचता था और इस प्रकार हुई आय से परिवार का खर्च चलाते है। पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर


























