👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की श्रीनगर में गुरुद्वारे के पीछे गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जहां श्रद्धालु अपनी आस्था का परिचय देंगे। 31 अगस्त से 9 सितंबर तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा जहां प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे, शाम 6:00 बजे और रात 9:00 बजे महाआरती होगी। इस अवसर पर प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक महिला संकीर्तन भी आयोजित किया जाएगा। श्री नगर कीर्तन महिला मंडल हापुड़ द्वारा आयोजित इस गणेश उत्सव में 9 सितंबर यानी शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे श्रीनगर से भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी जो देवी मंदिर, फ्रीगंज रोड पर समाप्त होगी।


























