हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : श्री गणेश सिल्वर एंड गोल्ड मेल्टर एसोसिएशन हापुड़ ने सर्राफा एसोसिएशन व हापुड़ स्वर्णकार संघ एसोसिशन के सहयोग से एक सप्ताह तक गणेश उत्सव मनाने का निर्णय लिया है।
निर्णय के अनुसार श्री गणेश जी की मूर्ति हापुड़ के पापड़वाली गली में बनाए गए विशेष पंडल में 31 अगस्त, बुधवार को स्थापित की जाएगी। श्री गोल्ड सिल्वर एंड गोल्ड मेल्टर एसोसिएशन के प्रधान माणिक पाटिल व संयोजक बाबूराव पाटिल ने बताया कि 3 सितम्बर-2022, शनिवार की सुबह 10 बजे भंडारा होगा औऱ मूर्ति विसर्जन हेतु शोभा यात्रा 6 सितम्बर, मंगलवार को सुबह 10 बजे पापड़वाली गली से निकाली जाएगी और नगर भ्रमण करेगी। श्री गणेश जी स्थापना से लेकर मूर्ति विसर्जन तक रोजाना सुबह 9 बजे तथा रात्रि में 8 बजे आरती की जाएगी।
समारोह में हापुड़ स्वर्णकार संग एसोसिएशन के प्रधान राजेश वर्मा, दीपक वर्मा कोषाध्यक्ष तथा मंत्री अभिषेक वर्मा सहित दिनेश कुमार मराठा, महादेव, तोताराम, आनंदराव, बोबी, श्रीकांत, दत्ताराम, गणेश , पोपट, हणुमान, राजू, सागर, सूरज प्रकाश, संतोष, अनिल, राजेंद्र, अर्पित आदि गणेश उत्सव समारोह मे सहयोग कर रहे है।
Large के साथ Medium, Medium के साथ Small Pizza FREE: 8979755041


























