हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर के वैश्य समाज भवन में विराजित गणेश जी की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाल गई जिसका शुभारंभ हिन्दू युवा वाहिनी के निर्वतमान प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप तोमर व गढ़मुक्तेश्वर के विधायक डॉ हरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया और विश्व शांति हेतु कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, पवन जैन, पूर्व चेयरमैन रामोतार राजोरा, पूर्व नगर अध्यक्ष योगेश वर्मा, दिनेश गर्ग उपस्थित रहे।
श्री गणेश मित्र समिति ने पधारे हुए सभी अतिथि गणों का हार्दिक आभार व धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर दीपक शर्मा, कृष्ण गोपाल सोनी, नितिन जैन, टिंकू शर्मा, शोभित ठाकुर, राहुल शुक्ल(रिंकु), कांति रस्तोगी, रोहित मल्होत्रा, अंकित शर्मा, रजत रस्तोगी सहित अन्य गणमान्य भक्तगण उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509


























