
जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य शुभारंभ
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बुधवार को गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ किया गया। सुबह से ही पूरे परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, झालरों और रोशनी से सजाया गया जिससे वातावरण में भक्ति और उमंग का संचार हो गया। विधिविधान से गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की गई और शंखध्वनि, मंत्रोच्चारण तथा भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा कॉलेज प्रांगण गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के उपाध्यक्ष शशि शर्मा एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रुपाली द्वारा प्रथम पूजा-अर्चना के साथ हुई। उन्होंने गणेश जी से सभी छात्रों और स्टाफ के स्वास्थ्य, ज्ञान और प्रगति की कामना की। इसके बाद फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों ने भी बारी-बारी से पूजन किया।
इस अवसर पर डॉ. वनीता ने कहा कि जीएस मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट हैं बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में भी सक्रियता से भाग लेते हैं। उन्होंने छात्रों की ऊर्जा और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में एकता, संस्कृति और आध्यात्मिकता के भाव को और मजबूत करते हैं।
पूरे कार्यक्रम में एमबीबीएस और पीजी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में डीन डॉ. प्रदीप गर्ग, अन्य फैकल्टी सदस्य, और छात्र-छात्राओं में दीप चौधरी, प्रगति भंडारी, अंजलि चौधरी, अभिषेक चौहान, सत्यम बंसल सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने बताया कि गणेश प्रतिमा का विसर्जन 30 अगस्त को किया जाएगा। विसर्जन यात्रा भी भव्य रूप से निकाली जाएगी, जिसमें भक्ति गीत, नृत्य और रंगारंग कार्यक्रम शामिल होंगे।
पूरे कॉलेज परिसर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आरती और भजन संध्या का आयोजन कर रहे हैं, जिससे वातावरण में भक्ति का भाव और प्रगाढ़ हो गया है। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160































