गांव उपैड़ा में गंदगी व जनसुविधाओं का अभाव देखकर डीएम हुए नाराज










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जिलाधिकारी अनुज सिंह ने सोमवार को ग्राम उपैड़ा पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम में खड़ंजा न बने होने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द खड़ंजे का निर्माण कराया जाए। जिलाधिकारी ने ग्राम में गंदगी तथा जगह-जगह कूड़े के ढेर को देखते हुए एडीईओ पंचायत व सेक्रेटरी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। ग्राम उपेड़ा में जल निगम द्वारा बनाई गई पाइप लाइन के टूटे होने पर जिलाधिकारी ने एक्शन जल निगम को निर्देश दिए कि पाइप लाइन को ठीक कराते हुए सड़क का भी निर्माण कराया जाए। जिलाधिकारी ने नाले के ऊपर घास जमी होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को नाले के ऊपर जमी घास हटाने के निर्देश दिए। उसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा ग्राम उपेड़ा के प्राइमरी विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था खराब पाई गई। विद्यालय की साफ सफाई रखने हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर छात्रों से किताबें भी पढ़वाई तथा शिक्षण कार्य में गुणवत्ता लाने हेतु निर्देश दिए गए। उन्होंने बच्चों को वितरण किए जाने वाले मिड डे मील में गुणवत्ता रखने हेतु भी संबंधित को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एक कक्ष में स्कूली बैग व जूते रखे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी किया जाए। जिलाधिकारी ने प्राइमरी विद्यालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु संबंधित को निर्देश दिए तथा बच्चों को दिए जाने वाले खाने में गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने शौचालयों को साफ रखने हेतु भी निर्देश दिए।

*इन्वेस्ट करें 10.30 लाख और पाएं 6,000 प्रति माह तक किराया. Call: 9540030099*







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!