👁 0 views Views
निवाडी से जुआ खेलने आए जुआरी पुलिस ने दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के ईदगाह रोड पर संचालित जुए के एक ठिकाने पर पुलिस ने छापामार कर दो जुआरी को धर दबोचा।ये जुआरी जनपद गाजियाबाद के थाना निवाडी के गांव अबूपुर के फिरोज व वसीम है जो जुआ खेलने हापुड आए थे।अन्य जुआरी फरार हो गए।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं जुआरी व सट्टेबाजों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने जुआ व सट्टा खेलते हुए दो जुआरी को गिरफ्तार कर लियाजिनके कब्जे से हजारो रूपए नकद व ताश के पत्ते बरामद किए है।बताते है यह ठिकाना काफी समय से चल रहा था।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400



























