
गजरौला: डीजे का स्पीकर गिरने से हापुड़ निवासी कांवड़िए की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव गढ़ावली निवासी 21 वर्षीय हरिओम कावड़ लेने के लिए अन्य शिव भक्तों के साथ हरिद्वार गया था जहां से लौटते समय अमरोहा के गजरौला में डीजे का स्पीकर हरिओम पर गिरने से उसकी मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
जनपद हापुड़ के गांव चकलठीरा से डाक कांवड़ और गंगाजल लेने के लिए एक जत्था रविवार को हरिद्वार गया था। शिव भक्त कैंटर वाहन भी ले गए थे जिसमें डीजे लगे हुए थे। मामला बुधवार का है जब गंगाजल के साथ 30 काँवड़ियों का जत्था गांव लौट रहा था। जैसे ही काँवड़िए अमरोहा जनपद के गजरौला पहुंचे तो डीजे का स्पीकर ऊपर से गिरने पर काँवड़िए की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जत्था कांकाठेर की तरफ से हाईवे जाने के बजाय ओसीता जगदेवपुर की ओर चला गया। गलत रूट से निकलना हादसे का कारण बना है। हरिओम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838


































