भूतपूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह ने हापुड़ की बिजली समस्याओं से यूपीपीसीएल के चेयरमैन को कराया अवगत










हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन एम. देवराज आईएएस से मुलाकात की और उन्हें जनपद हापुड़ की विद्युत समस्याओं से अवगत करा कर उन के समाधान के लिए आग्रह किया।
गजराज सिंह ने कहा कि जनपद हापुड़ के पिलखुवा डिविजन विद्युत वितरण खण्ड में सामान्य योजना के अंतर्गत किसानों ने निजी नलकूपों के संचालन हेतु आवेदन किया था, लेकिन 3 वर्ष पश्चात भी विद्युत वितरण खंड पिलखुवा ने उन किसानों को कोई सामान अभी तक जारी नहीं किया है जिस कारण वे किसान अभी तक समस्या से जूझ रहे हैं। जबकि हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर डिवीजन में विद्युत वितरण खण्ड ने सभी किसानों को सामान की सूची जारी कर दी हैं और नलकूप भी विद्युत वितरण खण्ड द्वारा चालू करा दिए गए हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि 3 वर्ष पूर्व किसानों द्वारा ऐस्टीमेशन भुगतान करने के पश्चात भी किसानों को परेशान किया जा रहा है जिससे पिलखुवा डिवीजन के किसान बेहद परेशान है। गढ़मुक्तेश्वर डिवीजन में कुल 18 नलकूपों में से 11 नलकूपों को प्रथम वरीयता नहीं देकर अन्य नलकूपों को वरीयता दे दी गई है जो कि शासन के आदेश का सरासर उल्लंघन है। हापुड़ क्षेत्र में दिन प्रतिदिन विद्युत जाने की समस्या उत्पन्न होने लगी है किसी दिन तो पूरी पूरी रात भी लाइट नहीं आती है। जिस कारण शहर के लोगों को सारी रात बिना बिजली के बितानी पड़ती हैं। समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन ने तत्काल उत्तर प्रदेश के मुख्य अभियंता चीफ आशीष अस्थाना को बुलाकर समस्याओं के देरी होने व तत्काल जांच कर समाधान कराने के लिए आदेशित किया हैं और विश्वास दिलाया हैं कि जल्द ही सभी समस्याओं का निराकरण कराया जायेगा।

ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033







Related Posts

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

🔊 Listen to this हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के पास कुछ लोग एक…

Read more

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

🔊 Listen to this रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया
error: Content is protected !!