👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रदेश में योगी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद भू-माफियाओं के खिलाफ सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में अधिकारी अवैध निर्माण को ध्वस्त कर कार्यवाही कर रहे हैं. बता दें कि बुधवार को हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने हापुड़ के किठौर और दोयमी क्षेत्र में कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया. भू-माफिया प्राधिकरण को लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगा रहे थे जिन पर प्राधिकरण की टीम ने कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया है.
प्राधिकरण की इस कार्यवाही से भू-माफियाओं में हड़कम मचा हुआ है। बाबा का बुलडोज़र लगातार अवैध निर्माणों पर गरजता नज़र आ रहा है।





























