हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अल्लीपुर सोसायटी में गेहूं क्रय केंद्र पर तौल न होने से किसानों ने शनिवार को प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अल्लीपुर-मुगलपुर कृषि सेवा सहकारी समिति लिमिटेड पर पहुंचकर अपना विरोध जताया।
किसानों का आरोप है कि यहां तौल दो दिन होती है और दो दिन बंद रहती है जिससे किसानों को लगातार समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में किसानों ने आला अधिकारियों से कई बार शिकायत की है लेकिन अधिकारियों ने सिर्फ आश्वसासन का ही लोलीपॉप थमाया है। किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए और क्रय केंद्र को सुचारु रुप से शुरु किया जाए। प्रदर्शन के दौरान किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे। इस दौरान किसान देवेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह, भूदेव शर्मा, कमलू, सहजाद, कपिल शर्मा, विकास, बंटू,पिंटू आदि किसानों ने प्रदर्शन किया।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय, पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, . 90% लोन सुविधा, Call 9540030099
























