जी.एस. मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पिलखुवा में मनाया गया होली महोत्सव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जी.एस. हॉस्पिटल के प्रांगण में कल्चरल कमैटी मुख्य डॉ नितिन कुमार पाठक के पर्यवेक्षण में होली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मेनेजमेन्ट डॉ नेहा गोयल, एम.डी. डॉ रूपाली शर्मा, डीन डॉ प्रदीप गर्ग, सुप्रिंटेडेंट डॉ सुरेन्द्र कुमार, उपनिदेशक मनोज शिसोदिया, डॉ गगन सक्सैना ने छात्रों को गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया और सभी को होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सभी छात्र एवं प्रांगण में उपस्थित अन्य कर्मचारी संगीत के आनन्द के साथ आन्नद विभोर एवं खुश नजर आ रहे थे। डॉ नितिन कुमान पाठक ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के आन्नद एवं प्रोत्साहन में वृद्धि करते हैं जिसमें सभी छात्र एकत्र होकर मर्यादा के साथ एक दूसरे से मिलते हैं। परंपरा का वहन करते हुए एक दूसरे को मिठाई, गुजिया खिलाते हैं। उन्होने आगे बताया कि यह पर्व ऊंच नीच, छोटा बड़ा की भावना को समाप्त करने एवं जात पात जैसी भ्रांतियों को दर किनार कर मानव को मानव से मानवता के व्यवहार की पाठशाला बनकर भिन्न-भिन्न प्रकार के रंगो के साथ एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना को प्रगाढ़ करता है। डॉ वनीता एवं डॉ हिमांशु ने छात्रो के साथ मिलकर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की है। एम.बी.बी.एस. सभी वर्षो के छात्र हेमन्त सोनी, सताक्षी सिंह, प्रगति भारद्वाज, आदेश मिशाल, हर्षिता शर्मा, तनिष्क, मुश्कान एवं श्रेया आदि ने पारम्परिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























