टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी पर रोष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ कमिश्नरी पर दस मार्च को होने वाली किसानों की महापंचायत में जनपद हापुड़ से बड़ी तादाद में किसान शामिल होंगे। टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से किसानों में रोष है और उन्होंने टिकैत परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन प्रदेश सचिव उदय वीर मुखिया, हापुड़ नगर अध्यक्ष केशव अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, महेश पाल, सुखवीर सिंह, नितिन बाना, पंकज चौधरी, रणवीर सिंह गुर्जर व जसवंत गिरि आदि ने गुरुवार को हापुड़ में एक बैठक कर रोष जताया कि टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। उन्होंने सरकार से टिकैत परिवार की सुरक्षा की मांग की है और 10 मार्च को मेरठ कमिश्नरी पर किसान महापंचायत में भाग लेने का निर्णय लिया।
Mummy’s Kitchen Holi Special Offer: 9358234622





























