हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : समीप के गांव कब्रिस्तान की भूमि को कब्जेधारियों से मुक्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को एचपीडीए के अफसरों को ज्ञापन दिया।
ग्रामीण निजामुद्दीन, मुरसलीन, रिजवान, अहमद अली आदि सोमवार को एचपीडीए दफ्तर पहुंचे और अफसरों को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि चमरी स्थित कब्रिस्तान के अधिकांश भाग को दबंगों ने कब्जा कर लिया है जिस कारण कब्रिस्तान में लोगों को दफनाने के लिए जगह नहीं बची है। ग्रामीणों ने कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
किस तरह करें निवेश: जानिए- 9457625625


























