हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत 12 मार्च को एक फैक्ट्री में मिले सिक्योरिटी गार्ड के शव की अभी तक रिपोर्ट दर्ज न होने से ग्रामीणों व मृतक के परिवारजनों में रोष व्याप्त है।
बता दें कि मेरठ रोड पर स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में 30 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड रोशन कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने पर हड़कंप मच गया था। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा था। पुलिस पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है, परंतु रिपोर्ट दर्ज न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मृतक थाना खरखौदा के गांव कुड़ी के जय प्रकाश का बेटा था। फैक्ट्री मालिक सर्वेश रस्तौगी है, जो मेरठ में रहता है और रोजाना फैक्ट्री, मेरठ से आता-जाता है। हादसे के वक्त पुलिस पहुंचने से पहले ही मालिक उड़न छू हो गया था। ग्रामीणों ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380





























