👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आल इंडिया रिपोटर्स एसोसिएशन हापुड़ ने थाना हापुड़ पुलिस द्वारा एक पत्रकार की गिरफ्तारी पर रोष व्यक्त किया। एसोसिएशन के प्रदेश सचिव सुमित सिसौदिया की अगुवाई में पत्रकार चेतन कुमार, गुलफाम सैफी, पंकज सागर, तपेंद्र कुमार, कपिल राही आदि ने बुधवार को अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से भेंट कर एक ज्ञापन दिया और बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस ने पत्रकार चेतन कुमार को हिरासत में लेकर उत्पीड़न किया जब वह एक समारोह में हुए झगड़ें की कवरेज कर रहे थे. पत्रकार चेतन कुमार का शांति भंग में चालान किया है। पत्रकारों ने दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

































