👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में कुछ शरारती तत्वों ने बाबा साहेब की जन्म तिथि पर दीवार पर लगे शुभकामना के होर्डिंग को फाड़ दिया जिससे लोगों में रोष व्याप्त है. बता दें कि गांव हिम्मतपुर में डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रामकिशन की दीवार पर एक समुदाय ने जयंती की शुभकामना देते हुए एक होर्डिंग लगाया. गांव के ही दो लोगों पर आरोप है कि बुधवार की देर रात दोनों ने होर्डिंग फाड़ दिया जिसके बाद गांव निवासी लकी ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. घटना से गुस्साए लोगों में रोष व्याप्त है और उन्होंने कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
































