हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित प्राचीन पीपल के पेड़ के सुरक्षा चक्र को शरारती तत्वो द्वारा क्षति पहुंचाने तथा तोड़-फोड़ करने पर नागरिकों में रोष व्याप्त है। नागरिकों ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पीयूष मंडोढिया, हाजी याद इलाही कुरैशी, श्याम सुंदर भुर्जी, रोहित पार्चा आदि शनिवार को उप जिलाधिकारी के दफ्तर पर पहुंचे और शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर एक विशाल पीपल का पेड़ सूख कर गिरा गया था। श्रद्धालुओं ने पेड़ के गिरे स्थान पर उसकी जड़ों पर सुरक्षा गार्ड लगा दिए। इस स्थान पर हर शनिवार को श्रद्धालु पूजा अर्चना करते है। शुक्रवार की शाम को शरारती तत्वों नें सुरक्षा गार्ड व ईटों के उखाड़ फैंका जिससे नागरिकों में रोष व्याप्त है।
अमृत डायग्नोस्टिक के Mega Health Camp में नि:शुल्क परामर्श: 7817982711





























