हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के चमरी फाटक स्थित शमशान घाट में लगे टीन शेड जर्जर हालत में होने से लोगों में रोष व्याप्त है। चंद्रलोक कॉलोनी,हर्ष विहार,आदर्श नगर कॉलोनी,पंचशील कॉलोनी, मोती नगर कॉलोनी,चमरी और अर्जुन नगर सहित कई कॉलोनी के लोगों का एकमात्र ये शमशान घाट हैं। जहां लोग अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। लेकिन यहां शमशान घाट में लगे टीन शेड इतनी जर्जर अवस्था में हैं कि बरसात के दिनों में टीन शेड से पानी टपक पड़ता हैं। कही -कहीं तो टीन शेड ही उखड़े पड़े हैं जिस कारण लोगों को मजबूरन अंतिम संस्कार के दौरान गर्मी में ही खड़े रहना पड़ता हैं। जर्जर टीन शेड के कारण लोगों को खास परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने जर्जर टीन शेड को बदलवाकर नए टीन शेड लगवाने की मांग की हैं।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390



























