हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनु चौधरी द्वारा हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम यातायात प्रभारी निरीक्षक द्वारा हापुड़ में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। ऐसे में पटाखा जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया गया जिससे कुछ लोग भड़क गए और ट्रैफिक इंस्पेक्टर से बहस करने लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि यातायात प्रभारी निरीक्षक मनु चौधरी द्वारा क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस दौरान पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। हापुड़ में पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को ट्रैफिक पुलिस ने सीज किया जिससे तीन-चार युवक भड़क उठे और यातायात प्रभारी से बहस करने लगे। वीडियो वायरल होने के पश्चात हापुड़ पुलिस ने मामले में ट्वीट कर बताया कि बहस कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेजा गया है।
हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
🔊 Listen to this हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के पास कुछ लोग एक…
Read more






















