हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव आजादनगर निवासी नरेंद्र की मौत लगभग एक महीने पहले सऊदी अरब के शहर दमाम में हुई थी। मंगलवार को नरेंद्र का शव सऊदी एयरलाइंस से दिल्ली भेजा गया जहां से नरेंद्र के परिजन शव को पैतृक गांव लेकर पहुंचे और नम आंखों के साथ शव का अंतिम संस्कार किया।
बता दें कि नौ जुलाई को ट्रक चालक नरेंद्र की सऊदी अरब के शहर दमाम में हार्ट अटैक से मौत हुई थी। मामले की जानकारी परिजनों को मिली तो उन्होंने शव का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में कराने के लिए शव को हापुड़ मंगवाने की प्रक्रिया शुरू की। प्रक्रिया के शुरू होने के बाद सऊदी अरब में भारतीय दूतावास को संबंधित दस्तावेज भेजे गए। इस दौरान शव को मोर्चरी के फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया। करीब एक महीने बाद शव मंगलवार को एयरलाइन से दिल्ली पहुंचा जहां से परिजन पार्थिव शरीर को गांव लेकर पहुंचे और मंगलवार शाम को नम आंखों के साथ नरेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033






























