हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना सिम्भावली पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें एक बदमाश हरियाणा के कुरुक्षएत्र से गत दो वर्ष से भगौड़ा है।
Our Trending Story: हापुड़ के संदीप मिश्रा को नकली दवाएं बनाने के आरोप में मुम्बई पुलिस ने पकड़ा
पुलिस ने बताया कि सिम्भावली पुलिस वांछित बदमाशों की खोज में जुटी थी कि पुलिस के हत्थे चार कुख्यात बदमाश चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान गांव मुरादपुर के हिस्ट्रीशीटर अकरम व मुबारिक तथा मनव्वर व नसरत है। आरोपी मुबारिक हरियाणा के थाना कुरुक्षेत्र का वर्ष-2019 से भगौड़ा है।
























