👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए 11 से 13 अक्टूबर तक किसान समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रत्येक ब्लाक के राजकीय बीज भंडार पर होगा। ऐसे कई मामले प्रकाश में आए हैं कि किसानों के कागजों में त्रुटि है और उन्हें पीएम सम्मान निधि का पैसा नहीं मिल पा रहा। कैंप में पोर्टल पर कर्मचारियों द्वारा इसे दुरुस्त कराया जा सकेगा।
किसानों की समस्याओं का निस्तारण ही इस किसान समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान किसान को आधार कार्ड और बैंक की पासबुक लेकर पहुंचना होगा।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099

































