हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराई गई। जुमे की नमाज के दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में भी कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज पढ़ी गई। मस्जिद के इमाम ने बताया कि रमजान का महीना पवित्र महीना है। दिन में रोजे रखकर रात में इबादत की जाती है। अच्छे और नेक कार्य किए जाते हैं। इमाम ने कहा कि इस महीने दुआ कबूल होती है। मुल्क की तरक्की, खुशहाली के लिए भी दुआ करते हैं। इसी के साथ उन्होंने पुलिस-प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्था और सहयोग का भी आभार जताया।
आगामी त्यौहारों और हाईअलर्ट के चलते पुलिस-प्रशासन का शुक्रवार को कड़ा पहरा रहा। अधिकारियों ने क्षेत्र में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही जुमे की नमाज के दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























