
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पढ़ी गई जुमे की नमाज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा की गई।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि हापुड़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज पढ़ी गई। जगह-जगह पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
जुमे की नमाज को लेकर हापुड़ में पुलिस बल सतर्क रहा। जुमे की नमाज के चलते जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। सीसीटीवी आदि से भी निगरानी की गई। इस दौरान एएसपी विनीत भटनागर, एसडीएम सदर हापुड़ ईला प्रकाश, क्षेत्रकारी हापुड़ वरुण मिश्रा, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























