👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार की देर शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली और देखते ही देखते धूल भरी आंधी शुरू हो गई. इस दौरान बिजली भी जमकर कड़की. धूल भरी आंधी से सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को हुई. वाहन पर संतुलन खोने के डर से वाहन चालकों ने स्कूटर और बाइक साइड लगा ली.
बता दें कि शुक्रवार की सुबह तापमान अपने उफान पर था लेकिन शाम तक आते-आते गर्मी का प्रकोप कम हो गया जिसके बाद देर शाम मौसम ने करवट ले ली और बिजली कड़कने लगी. रात के समय चली जोरदार आंधी से मौसम एकदम बदल गया. इस दौरान बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हुई. हालांकि शनिवार की सुबह लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा.




























