
स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली है आजादीः दिनेश खटीक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने शुक्रवार को 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर हापुड़ कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहन कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने प्रदेश मंत्री से अगवानी की।
उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश खरी म ने कलेक्ट्रेट सभागार में कलैक्ट्रेट में कर्मचारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिन बलिदानियों ने हँसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा और जेल में यातनाएं सहन की तथा अनेक स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से देश को आजादी मिली है। तिरंगा देश को आन-बान और शान तथा गौरव है। सभी को राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखना है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश खटीक ने जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद हापुड़ के विकास को गति मिलेगी और नागरिको की समस्याओं का निदान होगा।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483
































