हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : वृंदावन के संत प्रवर श्री श्याम बिहारी शरण जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए कहा कि जब भी इस पृथ्वी पर राक्षसी शक्तियों का प्रभाव बढ़ने लगता है, तब दुष्टों का नाश करने हेतु इस धरा पर प्रभु के अवतार जन्म लेते हैं, भगवान श्री कृष्ण का जन्म राक्षसों का वध करने के लिए इस धरा पर हुआ।
कथा वाचक श्री श्याम बिहारी शरण जी महाराज ने जैसे ही कथा स्थल पर प्रवेश किया तो श्रद्धालुओं ने खड़े होकर संत का स्वागत किया और ओम प्रकाश शर्मा, विष्णु शर्मा, प्रवीन अग्रवाल, सुधीर शर्मा, राजेश वर्मा लल्लू आदि ने संत प्रवर को माला पहनाकर स्वागत किया।
हापुड़ की पापड़ वाली गली में स्थापित नया शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का 22 सितंबर तक रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चल रही है। श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करने महिलाएं व पुरुष उमड़ रहे हैं।
कथावाचक भक्तिरस के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भजन व संकीर्तन के माध्यम से ब्रज के कोने-कोने के दर्शन करा रहे हैं। कथा वाचक ने कहा कि श्री हरि नाम संकीर्तन में रम जाने से मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।
































