हापुड़, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com):आपातकाल 1975 में जेलों में बंद रहे राजनीतिक बन्दियों के लोकतंत्र सेनानी परिषद् के राष्ट्रीय महासचिव रमेश राधव, दिल्ली ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिया जाए। देश के सभी जनपदों से जिलाधिकारी के माध्यम से लोकतंत्र सेनानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखें।
राष्ट्रीय महासचिव रमेश राधव जनपद हापुड़ के बृजघाट गंगा तट पर स्थित कृष्ण आश्रम में देश के सभी जनपदों से आए लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में बोल रहे थे। समारोह को अवधूत सदाशिव राव जोशी, महाराष्ट्र, आनंद झा,बिहार, इसलाम फारुकी, बलवन्त सिंह, अरूण बशिष्ट आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री छत्रपालसिह ने की।विशिष्ट अतिथि डॉ कमल मलिक, विधायक गढ़, राजीव करारा, विधायक अमरोहा रहे। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, हरीश मित्तल, नरेन्द्र गुप्ता, मधुसूदन महेश सहित देश के अनेक स्थानों से आए 350 लोकतंत्र सेनानी उपस्थित थे।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390



























