👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के रेहरवा गांव के गंगा खादर में गढ़मुक्तेश्वर तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को ग्राम समाज की लगभग 2000 बीघा खादर की जमीन को दबंगों से कब्जा मुक्त कराया।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के रेहरवा गांव में आने वाली गंगा खादर की हजारों बीघा प्लेजो को प्रशासन ने 8 ट्रैक्टरों से जुतवाया है।
बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान रेहरवा की गुहार पर हुई ये बड़ी कार्रवाई हुई है। गढ़मुक्तेश्वर तहसील प्रशासन के साथ बहादुरगढ़ थाना प्रभारी हरि कुमार व पुलिसकर्मी एवं पीएससी के जवान भी मोजूद रहे।




























