VIDEO: दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को मुक्त कराया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में दबंगई के बल पर लोग अवैध कब्जा करने से पीछे नहीं है लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अवैध कब्जे को मुक्त कराना शुरू कर दिया है. मामला गुरुवार का है जब हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर में अवैध कब्जे पर जेसीबी मशीन जमकर बरसी और अवैध कब्जे से रास्ते को मुक्त कराया. इस दौरान गांव में हड़कंप मचा रहा.
गांव रसूलपुर बहलोलपुर में खसरा नंबर 372 पर 506 मीटर जमीन को कुछ दबंगों ने कब्जा कर वहां घेर बना लिया. इसके बाद 22 मई को जिलाधिकारी ने जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के निर्देश दिए जिसके बाद गुरुवार को हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह, तहसीलदार और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां कुछ ही देर में जेसीबी मशीन की मदद से अवैध कब्जे को ध्वस्त करा दिया और जमीन को कब्जा मुक्त कराया. इस दौरान बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट भी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे.







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!