हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार सरोज व बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अभिषेक त्यागी के नेतृत्व में जनपद स्तर पर रविवार को ऑपरेशन मुक्ति अभियान प्रारंभ किया गया जिसमें सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी के साथ श्रम अधिकारी रामाशीष ए0एच0टी0यू0 प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे। जिला बाल संरक्षण इकाई के पदाधिकारी रिंकू सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता हुमा चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार, आंकड़ा विश्लेषण द्वारा उपरोक्त अधिकारियों के सहयोग से टीम बनाकर जनपद में कई जगह छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम द्वारा पांच बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया।
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122


























