हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़वासियों को जल्द ही मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए नगर पालिका परिषद हापुड़ ने तैयारियां तेज कर दी हैं जिससे 24 घंटे मुफ्त वाईफाई की सुविधा अक्टूबर से मिलनी प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए शहर की फ्रीगंज रोड तिराहा और नगर पालिका परिसर में सिस्टम लगाया जाएगा। बता दें कि शासन के आदेश के अनुसार नगर पालिका ने मुफ्त वाईफाई लगाने की कवायद शुरू कर दी है। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया की कंपनी से संपर्क कर लिया गया है और जल्द ही फ्रीगंज रोड तिराहा और नगर पालिका परिसर में सिस्टम लगाया जाएगा जिससे 24 घंटे मुफ्त वाई-फाई की सुविधा लोगों को मिल सकेगी। इस डिवाइस से 12 मीटर की रेंज में निशुल्क वाई फाई की सुविधा मिलेगी जिसका लाभ वहां से गुजरने वाले लोग उठा सकेंगे इस कार्य पर नगर पालिका का करीब दो लाख रुपए प्रतिवर्ष खर्च होगा और अक्टूबर में इसका शुभारंभ किया जाएगा।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























