11 जुलाई से मिलेगा मुफ्त गेंहू व चावल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याण कारी योजना के तहत मुफ्त राशन लेने वालों की एक बार फिर से मौज आ गई है।जुलाई माह का मुफ्त राशन 11 जुलाई से 22 जुलाई तक मिलेगा।
खाद्यायुक्त लखनऊ के आदेशानुसार आवंटन व वितरण माह जुलाई 2023 में दिनांक 11.07.2023 से 22.07.2023 तक अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किग्रा0 गेहूं व 21 किग्रा0 चावल (कुल 35 किग्रा० ) प्रति कार्ड एवं पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों की समस्त यूनिटों पर 03 कि०ग्रा० चावल व 02 कि०ग्रा० गेहूँ ( कुल 05 कि०ग्रा० ) प्रति युनिट निःशुल्क रूप से नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में वितरण कराया जायेंगा।

खाद्य तथा रसद विभाग, लखनऊ के निर्देश के मुताबिक भारत सरकार द्वारा, दिनांक 01. जनवरी 2023 से एक वर्ष हेतु, निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने विषयक निर्णय के क्रम में माह जुलाई 2023 में आवटित खाद्यान्न का वितरण कराया जाना है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत वितरण दिनांक 11.07.2023 से प्रारम्भ होकर दिनांक 22.07.2023 तक सम्पन्न होगा। उक्त अवधि में ,अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किग्रा0 गेहूं व 21 किग्रा0 चावल (कुल 35 किग्रा० ) प्रति एवं पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों की समस्त यूनिटों पर 03 कि०ग्रा० चावल व 02 कि०ग्रा० गेहूँ (कुल 05 कि०ग्रा० ) प्रति युनिट निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित कराया जायेगा। राशनकार्ड धारकों को पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न वस्तुओं के वितरण की प्राप्त करने की सुविधा उचित दर विक्रेता के स्टॉक में उपलब्धता की सीमा तक अनुमन्य रहेगी ।उक्त योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि दिनांक 22.07.2023 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वस्तुओं को प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ०टी०पी० वेरिफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा ।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065





























