15 मार्च से फिर बटेगा मुफ्त राशन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):मुफ्त राशन लेने वालों के लिए एक बार फिर खुशखबरी आई है।राशन डिपुओ पर 15 मार्च से मुफ्त राशन वितरण के आदेश आ गये है।केन्द्र सरकार द्वारा, योजनान्तर्गत आच्छादित गरीब लाभार्थियों के आर्थिक बोझ को कम करने तथा राष्ट्रीय एकरूपता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, एन०एफ०एस०ए० में आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को, दिनांक 01 जनवरी 2024 से, 05 वर्ष हेतु, निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने विषयक निर्णय के कम में माह मार्च 2024 में आंवटित खाद्यान्न का वितरण कराया जाना है।” जिसके कम में आवंटन व वितरण माह मार्च 2024 में दिनांक 15.03.2024 से 29.03.2024 तक अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किग्रा0 गेहूँ, 14 किग्रा0 चावल व 07 कि०ग्रा० बाजरा (कुल 35 किग्रा0) प्रति कार्ड निःशुल्क रूप से एवं अन्त्योदय कार्डधारको को माह जनवरी, फरवरी व मार्च 2024 त्रैमास के सापेक्ष 03 कि०ग्रा० चीनी प्रति कार्ड रू0 18/- प्रति कि०ग्रा० की दर से रू0 54/- में वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा। पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों की समस्त यूनिटों पर 02 कि०ग्रा० चावल, 01 कि०ग्रा० गेहूँ व 02 कि०ग्रा० बाजरा (कुल 05 कि०ग्रा०) प्रति युनिट निःशुल्क रूप से ई-वेइग लिंक्ड ई-पॉस मशीन से नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में वितरण कराया जायेंगा।
‘यहा यह भी उल्लेखनीय है कि जनपद में प्रथम बार ई-वेइग लिंक्ड ई-पॉस मशीन से माह मार्च 2024 मे खाद्यान्न का वितरण कराया जायेंगा।
उपरोक्त के क्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत वितरण दिनांक 15.03.2024 से प्रारम्भ होकर दिनांक 29.03.2024 तक सम्पन्न होगा। राशनकार्ड धारकों को पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न वस्तुओं के वितरण की प्राप्त करने की सुविधा उचित दर विकेता के स्टॉक में उपलब्धता की सीमा तक अनुमन्य रहेगी उक्त योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि दिनांक 29.03.2024
होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वस्तुओं को प्राप्त न कर सकने वाले
उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ०टी०पी० वेरिफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जाना है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010



























