हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राशन कार्ड धारकों को एक बार फिर लॉटरी खुल गई है। आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को निशुल्क राशन की सुविधा मिलेगी। पांच जुलाई से 15 जुलाई के बीच यह मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा जिससे 9.90 लाख लोग लाभान्वित होंगे। राशन की दुकानें सुबह छह बजे से रात 9 बजे तक खोलने के आदेश दिए गए हैं। पोर्टेबिलिटी के अंतर्गत राशन कार्ड लेने की सुविधा भी मिलेगी।
अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड मिलेगा 35 किलो राशन:
यह मुफ्त राशन नोडल अधिकारियों की उपस्थित में वितरित किए जाएंगे। अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलो राशन मिलेगा जिसमें 20 किलो गेहूं तथा 15 किलो चावल दिए जाएंगे।
पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो मिलेगा राशन:
पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलेगा जिसमें से प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं तथा दो किलो चावल शामिल है। बता दें कि जिले में अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 8,805 और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों की संख्या 2.16 लाख है।






























