हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के दिशानिर्देशों में श्रीमती छाया शर्मा अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा जिला कारागार डासना, गाजियाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार डासना गाजियाबाद में हापुड़ के कुल 1190 अभियुक्त रखे गये है। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया, जिसमें जनपद हापुड़ के 04 अभियुक्तगण एडमिट पाये गये, जिनमें से अभियुक्त फुरकान के फ्रेक्चर पाया गया, जिसका उपचार चल रहा है। अभियुक्त प्रदीप द्वारा बताया गया की उसकी पैरवी हेतु कोई अधिवक्ता नहीं है। पाकशाला का निरीक्षण किया गया तथा बन्दियों से खान-पान के संबंध में पूछे जाने पर बन्दियों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पुरुष बंदियों द्वारा पेंटिंग बनायी जा रही है तथा डांस प्रोग्राम किया जा रहा है। इसी दौरान कम्प्यूटर लैप का भी निरीक्षण किया गया। जेल अधीक्षक, जिला कारागार, गाजियाबाद द्वारा बताया गया कि इच्छुक बंदियों को कम्प्यूटर आदि की क्लास दी जाती है। जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था उचित पायी गयी। निरीक्षण के दौरान श्रीमती छाया शर्मा, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा देखा गया कि जेल में निरुद्ध ऐसे बंदी जो आर्थिक रुप से कमजोर है और पैरवी करने हेतु निःशुल्क अधिवक्ता की जरुरत तो नहीं है। अपर जिला जज / सचिव श्रीमती छाया शर्मा द्वारा समयपूर्व रिहाई हेतु पात्र बन्दियों एवं ऐसे बन्दी जोकि आर्थिक रुप से कमजोर है एवं जमानत दाखिल करने में असमर्थ है, उनसे कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ में प्रार्थना पत्र प्रेषित करने हेतु बताया गया, जिससे कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित हो सकें।
इसी क्रम में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.12.2023 (शनिवार) को सफल बनाने हेतु आज दिनांक 23.11.2023 को माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ श्री मलखान सिंह की अध्यक्षता में न्यायालय के संबंधित लिपिकगण के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, हापुड़ डॉक्टर रीमा बंसल की देखरेख में श्रीमती छाया शर्मा अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा किया गया। बैठक में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा सभी सबंधित लिपिकगण को राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.12.2023 में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करने हेतु, अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर, उनमें प्रोसेस जारी कर तामिला कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में सबंधित सभी लिपिकगण आदि उपस्थित रहें।
निरीक्षण के दौरान जेलर कुलदीप भदौरिया, डिप्टी जेलर विजय गौतम एवं डिप्टी जेलर संजय साही आदि उपस्थित रहें व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की ओर से पराविधिक स्वंयसेवक अमित कुमार व आयुषी त्यागी उपस्थित रहे।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314




























