हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नव वर्ष के प्रथम दिन हापुड़ की श्रीनगर सुधार समिति 2006 व एक पैथोलॉजी लैब ने स्वास्थ्य कैंप लगाया जहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। समिति व डॉ विक्रांत बंसल के सयुक्त त्तत्वधान में निशुल्क ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, कलेस्ट्रोल ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन, वजन, लंबाई एवं ब्लड ग्रुप की जांच कराई गई। साथ ही साथ भीड़ को देखते हुए लोगों को नि:शुल्क मास्क का भी वितरण कराया गया। यह जांच समय प्रातः 7:30 से दोपहर 12:00 बजे तक चली। इस दौरान 65 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई।
यह शिविर जनवरी की प्रत्येक रविवार को विभिन्न-विभिन्न स्थानों पर लगाया जायेगा. इस कार्यक्रम में डॉक्टर विक्रांत बंसल, राजकुमार शर्मा, सुमित अग्रवाल, मयंक सोलंकी, रोहित आदि लोगों का सहयोग रहा।
GPS लगाएं गाड़ी चोरी होने से बचाएं: 8979003261


























