👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित दी चेंबर ऑफ कॉमर्स में शनिवार यानी 18 जून को भारत विकास परिषद हापुड़ सृजन द्वारा एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जहां जीएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से शिविर में निशुल्क शुगर की जांच, ब्लड प्रेशर की जांच, आंखों की जांच तथा फ्री दवाइयों का वितरण होगा. शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे जो लोगों की जांच करेंगे. शिविर के संयोजक आशीष मित्तल ने बताया कि कैम्प के लिए रजिस्ट्रेशन शनिवार की सुबह 9:00 बजे से शुरू होंगे और कैंप का समय सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक है.
महिलाएं सीखेंगी निशाने बाजी, Admission Free: 7668494749






























