👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित ओमप्रकाश अग्रवाल कन्या इंटर कॉलिज में दो अक्टूबर रविवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग ढाई सौ लोगों ने शिविर में पहुंचकर नेत्रों को जांच कराई जिन्हें दवा भी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान मुकेश अग्रवाल व गीता अग्रवाल ने बताया कि यह शिविर उन लोगों के लिए लगाया गया है जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अस्पतालों में अपनी आंखों की जांच नहीं करा पाते।
कैंप की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई जहां निशुल्क शिविर लगाया गया जिसमें लोगों बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वरदान सेवा संस्था के द्वारा इस शिविर का आयोजन करते हुए लोगों की आंखों की जांच हुई।





























