हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में स्थित अंबेडकर मूर्ति के पीछे सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जहां छात्रों व अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कराई। इस दौरान चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लोगों को मुफ्त में दवाइयां भी बांटी।
बाबूगढ़ में लगाए गए इस कैंप में 100 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कराई और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यहां बच्चों के अलग और बड़ों के अलग टेस्ट किए गए। बाबूगढ़ नगर पंचायत की धर्मशाला में लगाए गए इस शिविर में आसपास के ग्रामीण भी पहुंचे और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल की ओर से प्रधानाचार्य स्वाति वर्मा, राम मोहन वर्मा, नगर पंचायत बाबूगढ़ की चेयरमैन सुधा देवी, चेयरमैन पति राजीव, एंजली आदि उपस्थित रहे।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























