👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश में 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को केंद्र सरकार ने राहत दी है जिसके तहत 15 जुलाई से 75 दिनों तक एक अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी.
गुरुवार को आयोजित हुई एक बैठक के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यह फैसला लिया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सरकार के इस फैसले से देश में 18 वर्ष से 60 वर्ष के आयु की 80 करोड़ से अधिक की आबादी को इससे लाभ पहुंचेगा.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

































