नगर पालिका में आउट सोर्सिंग कर्मियों में घपला ही घपला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ में आउट सोर्सिंग सेवा उपलब्ध कराने हेतु एक ही कम्पनी गत दो दशक से सक्रिय है, जो कम्पनी व परिषद से जुड़े अफसरों व जन प्रतिनिधियों की सांठगांठ को उजागर करता है।
मैमर्स साहुल बौथ कान्ट्रैक्टर ही ऐसी कम्पनी है, जो नगर पालिका परिषद हापुड़ को गत दो दशक से सेवा उपलब्ध करा रही है। यह सांठगांठ का ही परिणाम है टेंडर अवधि समाप्त होने के बाद भी कम्पनी से सेवा ली जा रही है, जो नगर पालिका अधिनियम में दी गई व्यवस्थाओं के अनुकूल नही है। 31 मार्च-2021 को कार्य अवधि समाप्त हो गई फिर बोर्ड में प्रस्ताव पास कर आउट सोर्सिंग सेवा उपलब्ध कराने का दायित्व दे दिया गया है।
साहुल बौध कान्ट्रैक्टर की खास बात यह है कि कम्पनी परिषद के स्वास्थ्य विभाग, कर विभाग, लाइसेंस विभाग, कूड़ा कलैक्शन, सफाई, नालों की सफाई, अस्थायी गौशाला आदि में आउट सोर्सिंग कर्मचारी उपलब्ध करा रही है।
बता दें कि नगर पालिका हापुड़ सीमा के अंतर्गत नाली सफाई, झाडू लगाना, डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन, नाला सफाई आदि के कार्य हेतु परिषद साहुल बौथ कम्पनी को एक दिन रविवार का डेढ़ लाख रुपए का भुगतान करती है, अन्य दिनों में और भी अधिक भुगतान होगा। एक दिन में 350 कर्मी कार्य कर बताए जाते है।
नगर विकास परिषद हापुड़ ने प्रदेश के मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर संविदा व आउट सोर्सिंग कर्मियों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। पत्र में एक बड़ा घोटाला होने की आशंका व्यक्त की गई है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540































